*👉🏻 मॉडर्न सर्जिकल,अल्फा सर्जिकल की दुकान और गोदाम सेहत विभाग ने किया सील* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 22 मार्च 2020-(एच.ई)- डॉल्फिन होटल के नजदीक स्थित मॉडर्न सर्जिकल,अल्फा सर्जिकल की दुकान और गोदाम पर एसडीएम एक, एसडीएम दो और सेहत विभाग ने अपनी-अपनी टीमों सहित छापेमारी की।
छापेमारी दौरान मॉडर्न सर्जिकल,अल्फा सर्जिकल के गोदाम में भारी तादात में मास्क, हैंड सैनिटाइजर और ग्लव्स बरामद हुए। जब छापेमारी करने गई टीम ने इन प्रोडक्ट्स का बिल मांगा तो मॉडर्न सर्जिकल,अल्फा सर्जिकल के मालिक सामान संबंधी कोई भी कागज़ी दस्तावेज व बिल दिखा नहीं पाए। जिसके बाद छापेमारी करने गई टीम ने मॉडर्न सर्जिकल,अल्फा सर्जिकल की दुकान और गोदाम को सील कर दिया। मॉडर्न सर्जिकल, अल्फा सर्जिकल के मालिकों को छापेमारी करने गई टीम ने कल का समय दिया है अगर वह बरामद हुए सामान का बिल दिखा पाती है तो सील खोल दी जाएगी।
