*👉🏻 दोआबा अस्पताल के डॉ. आशुतोष का मोबाइल छीन ले गया एक्टिवा सवार लुटेरा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 24 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिसे रोक पाने में पुलिस प्रशासन असफल दिखाई दे रहा है। बीती रात दोआबा अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष के साथ भी लूट हो गई। एक्टिवा सवार लुटेरा डॉक्टर आशुतोष का एप्पल 8 मोबाइल छीन फरार हो गए। लुटेरे के हौसले इतने बुलंद थे कि वह लायंस क्लब के पास सैर कर रहे डॉ.आशुतोष का एप्पल 8 मोबाइल छीनकर ले गया। जानकारी के अनुसार डॉ.आशुतोष लायंस क्लब के पास बीती रात टहलते हुए किसी से फोन पर बात कर रहे थे कि तभी एक्टिवा सवार लुटेरा आया और पीछे से फोन छीन तेज़ी से निकल गया। डॉ आशुतोष लुटेरे के पीछे भी भागे लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया। घटना के बाद डॉ.आशुतोष ने थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शहर में बढ़ रही वारदातों के कारण शहरवासी भी खौफ में जी रहे हैं।