*👉🏻 देखिए किस तरह जुगाड़ लगा कार चुराते हैं चोर*
👉🏻 सीसीटीवी में कैद गाड़ी चुराते चोर
👉🏻 छोटी बारादरी में 10 दिन में 3 गाड़ियां चोरी
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)-थाना सात के अंतर्गत पड़ती छोटी बारादरी में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि चोरों ने दस दिन में तीन गाड़ियों को चुरा लिया है।
HEADLINEEXPRESS.IN
जानकारी देते हुए छोटी बारादरी-2 के निवासी हरियादविंदर सिंह किट्टी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी कोठी के बाहर रात को आल्टो गाड़ी खड़ी की थी और सुबह देखा तो गाड़ी चोरी हो चुकी थी। इसी प्रकार आई-10 व एक अन्य गाड़ी भी चोर चुरा चुके हैं।
जब हरियादविंदर सिंह ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दिया कि कैसे चोर ने गाड़ी का बोनट खोल कर कोई जुगाड़ लगाकर गाड़ी का लॉक खोला और गाड़ी को चुरा लिया।
HEADLINEEXPRESS.IN
इस बारे में पुलिस को शिकायत भी की लेकिन आजतक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।
