*👉🏻 चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिस मुलाजिम खाने को तरसे* *👉🏻 पुलिस कर्मियों को लगातार 36 घंटे देनी होगी ड्यूटी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,18 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-चुनावों दौरान जिले में अमन, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस मुलाजिम आज एक वक्त के खाने के लिए तरस गए हैं। लोकसभा चुनावों में सख्त सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जोकि लगातार 36 घंटे तक अपनी ड्यूटी निभाएंगे।
मगर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की व्यवस्था के आलम के चलते पुलिसकर्मियों को आज एक वक्त का खाना तक नहीं मिल पाया। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके अलावा पोलिंग स्टाफ के सभी सदस्यों के लिए खाना उपलब्ध करवाया गया, लेकिन पुलिस कर्मियों के लिए खाने की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई। जिस कारण पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन को चाहिए कि इतनी सख्त ड्यूटी देने वाले पुलिस मुलाजिमों के लिए खाने का प्रबंध किया जाना बहुत जरूरी है। एक तो इतनी सख्त ड्यूटी और उसके ऊपर खाली पेट रहना पड़े तो इंसान की हालत क्या हो जाएगी। भूखे पेट रहे पुलिसकर्मियों ने अपना यह दर्द हैडलाइन एक्सप्रेस के संवाददाता के साथ सांझा किया। इसीलिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसी सख्त ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के खाने पीने का प्रबंध पहले ही किया जाना चाहिए था।
इसी तरह की अव्यवस्था के कारण ही मुलाजिम चुनावों दौरान ड्यूटी निभाने के लिए कतराते हैं क्योंकि चुनावी ड्यूटी दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
