*👉🏻 पंजाब के इस शहर में सेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
होशियारपुर, 17 अप्रैल 2020-(एच.ई)- होशियारपुर की तहसील दसूहा के ब्लॉक हाजीपुर के गांव बुड्ढावड़ में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने के कारण गांववासी इकट्ठा हो गए।
खेतों में उतरे सेना के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोग खेतों में पहुंचे और कुछ लोग अपने घरों की छतों से खड़े होकर इस दृश्य को देख रहे थे। जानकारी के मुताबिक उक्त हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की उक्त गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट और हेलीकॉप्टर पूरी तरह से सुरक्षित है। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पूरी घटना के बारे में पठानकोट बेस के अधिकारियों को सूचना दे दी गई।