एसीपी मॉडल टाउन का चार्ज संभाला हरिंदर सिंह गिल ने
जालंधर, 16 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर के एसीपी मॉडल टाउन का चार्ज हरिंदर सिंह गिल ने संभाल लिया है। इससे पहले हरिंदर सिंह जालंधर में ही बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिसके बाद वह बतौर डीएसपी कपूरथला में तैनात रहे। आज एसीपी मॉडल टाउन के रूप में चार्ज लेते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले कोविड-19 की गाइडलाइन को सुचारू रूप से कायम करना उनका उद्देश्य रहेगा।
उन्होंने नशा तस्करों व अवैध कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपना धंधा बंद कर दें,क्योंकि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। हरिंदर सिंह गिल ने आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस का साथ दें और अगर जनता को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह हर समय उनके लिए तैयार हैं।

