👉🏻 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संपूर्ण सनातनी समाज ने निकाला रोष मार्च
👉🏻 एकजुट हुआ हिंदू समाज, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 05 दिसम्बर 2024-(एच.ई)-आज श्री राम चौंक में बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक रोष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज और शहर की धार्मिक, सामाजिक, मंदिर कमेटियों के सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शरुआत हनुमान चालीसा से हुई बाद में महामंडलेश्वर बंसी दास जी,दिव्य ज्योति संस्थान से स्वामी सज्जानंद जी,महंत राज किशोर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि बंगलादेश का बेबस हिन्दू सहायता के लिये भारत की तरफ देख रहा है। इसलिये आज के कार्यक्रम में हम सन्त समाज और सभी संस्थाएं भारत सरकार पर दवाव बनाए ताकि तुरंत बंगलादेश के पीड़ित हिंदुओं की उचित सहायता की जाए।सन्तों ने आह्वान किया कि हमें अपने देश में भी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि कोई अन्तराष्ट्रीय साजिश के कारण हिंदुस्तान की सुरक्षा दाव पर न लग जाये। रवि शंकर ने कहा सनातन जिंदा रहेगा तो हम बटेंगे नही ,सुशील सैनी जी ने कहा कि जहां-जहां हिन्दू घटा वहीं देश बटा,इसलिए भारत के अनेक टुकड़े हुए और अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंगला देश जैसे अलग देश बन गए।
मनोज नन्ना जिनके अनथक प्रयास से आज का कार्यक्रम सफल हुआ। उन्होंने कहा कि बहुत घटनाएं ध्यान में है, जैसे जम्मू-कश्मीर हिंदुओ को अपनी जमीन, जायदाद, धन दौलत इन्हीं कट्टरपंथियो के कारण छोड़नी पड़ी थी। ऐसे ही अफगानिस्तान में हुआ अब बंगलादेश में हो रहा है। हमारे देश के कई राज्यों में भी यही स्थिति बन रही है। अब हमें जागना पड़ेगा, सनातन को बल देना होगा। सँगठित शक्ति का निर्माण करना होगा। इसलिए हम इन कटरपंथियो से बच सकेगे।
अंत में नन्ना ने भारत सरकार को अपील की कि तुरंत बंगला देश में हिन्दुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बंसी दास जी,स्वामी सजनानंद नन्द जी,स्वामी नीरजा नन्द जी,महंत राज किशोर जी,महंत सिया शरण दास जी,महंत रामदास जी,महंत हरि राम दास जी,स्वामी योगेश्वर दास जी,महंत हरि केशव जी,बाबा हरमेश दास जी नूरपुर से,शास्त्री भोलेनाथ जी, प्राचीन काली माता मंदिर शशि शर्मा, सुनील सहगल,पविंदर बहल, मनोरंजन कालीया, के.डी भंडारी, सरबजीत मक्कड़,अमित तनेजा, अमरजीत सिंह अमरी,लक्की मल्होत्रा, यश वोहरा, राणा नय्यर,रोहित अरोड़ा, दविंद्र अरोड़ा,अश्वनी भाटिया,रमेश विज,प्रवीण कोहली,बृजेश गुप्ता,
इत्यादि शामिल हुए।
धार्मिक सामाजिक कमेटियों से देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी से परविंदर बहल,श्री चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट से अनिल पाठक, शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट, श्री पंचवटी मंदिर गौशाला कमेटी से लक्की मल्होत्रा ,श्री शीतला मंदिर, गीता मन्दिर आदर्श नगर से सुमीत मरवाहा,दीनदयाल स्मृति मंच,जन कल्याण सभा, श्री हिन्दु तख्त,हिन्दू सुरक्षा समिति,श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलबाग नगर (इस्कॉन जालंधर) से कुलदीप लक्की नय्यर,सुनील गुप्ता, पुनीत मल्होत्रा,संजय शर्मा,दीपक भाटिया,प्रमोद राय,हेमंत ढल्ल,प्रथम ढल्ल,शनि सुख धाम मंदिर रायपुर बल्ला से मुरली मनोहर वाधवा,गीता जयंती उत्सव कमेटी से अशोक शर्मा, गुलशन सभरवाल,यश पहलवान, यश सफ़री,जिओ गीता जयंती से दीवान अमित अरोड़ा,शिव सेना हिन्द से ईशान शर्मा,गोबिंद गौ रक्षा दल से अभी बक्शी,शिव सेना बाल ठाकरे से रोहित जोशी,मुकेश स्याल, शिव सेना राष्ट्र वादी से विनय कपूर,शिव शक्ति वेलफेयर, श्री गुरु रवि दास मंदिर, अखिल भारतीय ,हिन्दू संस्कृति दल,विश्व सनातन सभा,श्री राधा किशन श्री चैतन्य महाप्रभु मंदिर मकसूदां,विश्व हिंदू परिषद से योगेश धीर, एड.सतीक्षण सबरोल,बजरंग दल से प्रमोद गुप्ता, किला नवयुवक सभा से एड.हनी कंबोज ,नवल किशोर कंबोज ,युवा शक्ति संघ से अशोक सरीन हिकी, सन्नी शर्मा,बृजमोहन गुप्ता, गौरव राय, श्री राम मंदिर से मनोज अग्रवाल, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट से इंडरजीत झा,शिव सेना हिन्दू टकसाली से सुनील बंटी,हिन्द क्रांति दल से कुणाल कोहली,प्रभु प्रेमी वाल्मिकी सभा से हरिपाल, मनि सहोता,माँ भारती सेवा संघ,श्री चैतन्य महाप्रभु राधा मंदिर,धर्म जागरण मंच,अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, दीन दयाल उपाध्याय समिति, फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल ट्रेडर एसोसिएशन, स्वदेशी जागरण मंच, भगत सिंह विवेकान्द विचार मंच, सीफ, डॉ अम्बेडकर विचार सभा, सनातन तालमेल कमेटी,ग्लोबल अवेयरनेस एसोसिएशन ,धर्म जागरण, सामाजिक संस्थाओं ने सहभाग किया।



