*👉🏻 कोरोना संक्रमित मीडिया कर्मी के तीन परिजनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,डेढ़ साल का भतीजा भी संक्रमित, पुरानी सब्ज़ी मंडी से भी एक कोरोना संक्रमित* *👉🏻 नहीं सुधर रहे लोग, गली-मोहल्लों में अगर अभी भी सख्ती न की गई तो आने वाले दिनों में कई क्षेत्र बन जाएंगे हॉटस्पॉट* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 17 अप्रैल 2020-(एच.ई)-शहर में कोरोना संक्रमित 4 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की गिनती बढ़कर 35 हो गई है। जालंधर के मीडिया हाउस में कार्यरत एक संक्रमित मीडिया कर्मी के परिवार वालों की रिपोर्ट आज आई है। जिसमें उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया कर्मी की बहन व डेढ़ वर्षीय भतीजा भी इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पुरानी सब्जी मंडी में संक्रमित हो चुके एक परिवार के छठे सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद आज कोरोना संक्रमित 4 मामले सामने आने के कारण मरीजों की गिनती बढ़कर 35 हो गई है।
—————————————————————तेजी से बढ़ रहे इन मामलों को देखते हुए भी शहरवासी अभी भी इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गली-मोहल्लों में अभी भी लोग गुट बनाकर खेल रहे हैं या घूम रहे हैं। अगर पुलिस प्रशासन ने गली मोहल्लों में सख्ती ना की तो आने वाले दिनों में शहर के कई क्षेत्र हॉटस्पॉट में तब्दील हो जाएंगे।