*👉🏻 थाना लांबड़ा की पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस सहित एक आरोपी किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,27 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गांव निझरां से गांव धालीवाल कादियां की तरफ गश्त पर थे। तभी पुआरा नहर के पुल के पास एक मोना व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल मेड इन चाइना और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र सुखजिंदर सिंह निवासी रामगढ़ थाना भुलत्थ हाल निवासी माड़ी बुचिया थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब जिला गुरदासपुर बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।