*👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब जालंधर की मांग पर जिलाधीश जालंधर घनश्याम थोरी ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप* *👉🏻 पत्रकारों के लिए वैक्सिनेशन कैम्प लगाने पर संस्था के प्रधान सुक्रांत सफरी ने जिलाधीश का किया धन्यवाद,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 अप्रैल 2021-(एच.ई)-जालंधर में कोरोना वायरस से लड़ रहे अग्रणी जमात के योद्धा पत्रकारों के लिए सोमवार को रेडक्रास भवन में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
यूनाइटेड मीडिया क्लब जालंधर की मांग पर जालंधर के जिलाधीश घनश्याम थोरी ने यह कैंप लगवाया था। इस कैंप में 45 साल और उस से ऊपर की उम्र के लगभग 50 पत्रकार और उनके परिजनों ने कोरोना वेक्सीन लगवाई। इस दौरान क्लब के प्रधान सुक्रांत ने आये पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का भी धन्यवाद किया और कहा कि पत्रकारों की भलाई के लिए उन्होंने काम किया है और भविष्य में भी पत्रकारों की भलाई के लिए सहयोग करें।
डॉक्टर कमलदीप कौर एम ओ, कमलेश एएनएम, राजवीर कौर एएनएम, परमिंदर कुमार सीओ के साथ एपीआरओ गुरविंदर सिंह की टीम के सहयोग से ये कैंप लगाया गया।
क्लब के चेयरमैन सुनील रुद्रा ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम और एपीआरओ गुरविंदर सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं सीनियर वाइस प्रधान टिंकू पंडित ने कैंप में आए सभी पत्रकार भाइयों का भी आभार व्यक्त किया।

