*👉🏻 कैंची चप्पल की वजह से गई व्यक्ति की जान* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 29 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-कैंची चप्पल की वजह से आज एक व्यक्ति की जान चली गई। हुआ कुछ ऐसा की 40 वर्षीय नितिन जोशी पुत्र तीरथ राम जोशी निवासी किशनपुरा बारिश में कैंची चप्पल पहनकर फोल्डिंग बेड उठाकर अपने घर की तीसरी मंजिल पर जा रहा था। जगह गीली होने के कारण नितिन जोशी द्वारा पहनी हुई कैंची चप्पल स्लिप कर गई। जिस कारण नितिन जोशी तीसरी मंजिल से सीधा गली में गिर गए। सिर के बल गिरने के कारण नितिन जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत ही रामा मंडी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। नितिन जोशी की अचानक मौत के कारण पूरा परिवार सदमे में आ गया है। नितिन जोशी की मौत की खबर इलाके में फैलते ही हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोग यही कह रहे थे कि बारिश में कैंची चप्पल स्लिप होने के कारण नितिन जोशी की जान चली गई।