*👉🏻 घर से शराब की सप्लाई करते दो काबू, एक फरार*
जालंधर,8 मई-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने घर में शराब बेचते दो व्यक्तियों को काबू किया है। जबकि उनका 1 साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी की बियास गिल पुत्र हरमेश कुमार और सन्नी मट्टू पुत्र यशपाल निवासी बाल्मिकी गेट अरुणाचल प्रदेश से सस्ती शराब लाकर घर से ही लोगों को सप्लाई करते थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 192 बोतल शराब के साथ काबू कर लिया। जबकि उनका एक साथी प्रदीप कुमार उर्फ सोनू उर्फ गुंजन निवासी खिंगरा गेट फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

