*👉🏻 लुधियाना, होशियारपुर, चंडीगढ़ और फरीदकोट में मिले कोरोना पॉजिटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 अप्रैल 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की गिनती रुकने का नाम नहीं ले रही। आज भी लुधियाना में 11, होशियारपुर में तीन, चंडीगढ़ में 7 और फरीदकोट में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रोज ही बढ़ रही मरीजों की गिनती के कारण पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ रही है। एक तरफ सीएम राज्य में 3 मई के बाद कुछ शहरों में राहत देने पर विचार कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों के कारण सरकार चिंता में भी डूबी हुई है।
