*👉🏻 देर शाम 5 और नए मामले आए सामने, मरीजों की गिनती हो गई 85* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अप्रैल 2020-(एच.ई)- देर शाम जालंधर में 5 और पॉजिटिव के सामने आए हैं। पहले मृतक सहदेव के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कुछ समय बाद पांच और व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों के नाम दविंदर, राजकुमार, जसमीत, बिमला कालिया और दिलजीत है। इनमें जसमीत की आयु 10 साल है। इन मरीजों के साथ ही पॉजिटिव केसों की गिनती 85 हो गई है।