*👉🏻 पति-पत्नी के झगड़े में कथित पत्रकार गुरदीप ने चलाई गोली, घायल व्यक्ति सिविल अस्पताल में उपचाराधीन* *👉🏻 कथित पत्रकार पहले भी खा चुका है जेल की हवा, जेल जा चुके व्यक्ति को कैसे जारी कर दिया वेपन लाइसेंस* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,8 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत आते गोपाल नगर में पति-पत्नी के झगड़े में आए कथित पत्रकार गुरदीप सिंह ने पति प्रह्लाद पुत्र प्रेम चंद निवासी गोपाल नगर की टांग पर गोली चला दी। घायल व्यक्ति
को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा करते करते दोनों पति-पत्नी सड़क पर आ गए। वहां से गुजर रहा कथित पत्रकार गुरदीप सिंह उनके विवाद में पड़ गया और थोड़ी देर में ही गुस्से में आकर कथित पत्रकार गुरदीप सिंह ने अपनी रिवाल्वर निकालकर प्रह्लाद की टांग पर गोली चला दी। घायल हुए प्रह्लाद को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
घटना के बाद पुलिस ने कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कथित पत्रकार गुरदीप सिंह पहले भी किसी मामले में जेल की हवा खा चुका है। जिसके बाद बाहर आकर वह फिर से खुद को पत्रकार बता कर लोगों पर दबाव बनाने लगा था।
——————————-
— जेल जा चुके व्यक्ति को पुलिस प्रशासन ने कैसे जारी कर दिया वेपन लाइसेंस–
गौर करने वाली बात यह है कि जो व्यक्ति किसी संगीन अपराध में जेल की हवा खा चुका है उस व्यक्ति को पुलिस प्रशासन ने किस आधार
पर वेपन लाइसेंस जारी कर दिया। जबकि पुलिस प्रशासन को यह बात की जानकारी होनी चाहिए कि जो व्यक्ति पहले ही किसी संगीन अपराध में जेल की हवा खा चुका है वह बाहर आकर फिर से कोई अपराध कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को लाइसेंस देना पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान पैदा करता है।


