*👉🏻 ग्रीन जोन में अब दुकानें सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगी, रेड जोन में नहीं मिलेगी यह छूट* *👉🏻 इस खबर संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़, 02 मई 2020-(एच.ई)-पंजाब राज्य के ग्रीन जोन में दुकानें अब सुबह 7:00 से 11:00 बजे की बजाए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेगी। यह आदेश मुख्यमंत्री पंजाब ने दिए हैं। जबकि रेड जोन में आने वाली दुकानों को यह छूट नहीं मिलेगी। रेड जोन में आने वाली दुकानें संबंधित जिले के जिलाधीश के आदेशों अनुसार ही खुलेगी। मुख्यमंत्री पंजाब ने अपने बयान में कहा है कि अलग-अलग शहरों से आ रही लोगों की मांग को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है कि ग्रीन जोन में आने वाली दुकानें अब सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेगी। ऑरेंज जोन में आने वाली दुकानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की जाएगी जो संबंधित जिले के जिलाधीश द्वारा जारी कर दी जाएगी।

