*👉🏻 शूटर पुनीत गिरफ्तार, अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर चलाई थी गोलियां* *👉🏻 पंचम गैंग का सदस्य है पुनीत,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 जून 2022-(एच.ई)- महाराष्ट्र की पुलिस ने जालंधर के मशहूर बदमाश पंचमनूर उर्फ पंचम के साथी पुनीत पिंपू को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर पुनीत जालंधर के गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर गोलियां चलाने के बाद धर्मशाला के मैकलोडगंज पहुंच गया था। जिसके बाद वह वहां से भागकर शिरडी के एक होटल में 10 दिनों से छिप कर बैठा हुआ था।
होटल में पुनीत ने 10 दिनों की बुकिंग करवाई हुई थी। जब 10 दिन बीत गए तो होटल स्टाफ ने उसे कमरा खाली करने के लिए कहा। जिसके बाद पुनीत ने उन्हें बुकिंग को आगे बढ़ाने की बात कही, जिस पर होटल स्टाफ ने आगे के 10 दिनों की एडवांस बुकिंग के लिए रुपए मांगे। पुनीत ने रुपयों के लिए इधर-उधर फोन घुमाया तभी होटल स्टाफ को शक हुआ कि यह कोई आम पर्यटक नहीं है। जिसके बाद होटल स्टाफ ने शिरडी की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर शिरडी पुलिस होटल पहुंची और वहां से उन्होंने पुनीत को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ करने पर पता चला कि वह क्रिमिनल है और जालंधर में अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर गोलियां चलाने के मामले में वांछित है। महाराष्ट्र पुलिस ने पुनीत पिंपू को गिरफ्तार कर लिया और जालंधर पुलिस को इसकी सूचना दी। जालंधर पुलिस ने पुनीत पिंपू कि महाराष्ट्र में गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है। जालंधर पुलिस जल्द ही पिंपू को महाराष्ट्र से जालंधर लेकर आएगी।

