*👉🏻 तीन बहनों का भाई था जालंधर का कोरोना संक्रमित मृतक, दोनों किडनियां भी हो चुकी थी फेल* *👉🏻 पटियाला में एक मौत, जालंधर में 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, बठिंडा में 8 साल की बच्ची भी पॉजिटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर के 29 वर्षीय कोरोना संक्रमित नरेश चावला की आज पीजीआई में मौत हो गई। नरेश चावला उर्फ़ जट्ट जालंधर के अटारी बाजार के नजदीक स्थित काजी मोहल्ला का रहने वाला था। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। जिसकी दोनों किडनी भी फेल हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही नरेश चावला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नरेश चावला का जालंधर के गुरु नानक मिशन अस्पताल में डायलसिस भी हो चुका है और चंडीगढ़ के पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था।आज नरेश चावला ने पीजीआई में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गुरु नानक मिशन अस्पताल में सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बठिंडा में भी एक 8 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। पटियाला में भी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। जिसके बाद पंजाब में मृतकों की संख्या 27 हो गई है।
