*👉🏻 महिला मित्र से मिलने गए भाजपा नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित किया* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 मई 2020-(एच.ई)-चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में अपनी महिला मित्र से मिलने गए भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। चंद्रप्रकाश कथूरिया के निलंबन के बारे में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया द्वारा प्रेस नोट जारी करके बताया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में बने फ्लैट्स में गए थे और उन्हीं फ्लैट्स की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर भी आया था। नीचे गिरे कथूरिया की वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
