*👉🏻 कोरोना संक्रमित कानूनगो की हार्ट अटैक से मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
लुधियाना,17 अप्रैल 2020-(एच.ई)- बीते दिनों लुधियाना के अस्पताल में दाखिल हुए कोरोना संक्रमित कानूनगो कि आज हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। जिसकी पुष्टि डीएमसी अस्पताल के एमएस संदीप शर्मा और सिविल सर्जन लुधियाना डॉ राजेश बग्गा ने की है। गौरतलब है कि पायल शहर के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले 58 वर्षीय कानूनगो गुरमेल सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया गया था। कानूनगो के कोरोना संक्रमित होने के बाद एसडीएम पायल द्वारा इलाके को सील कर कानूनगो के पिता, पत्नी, पुत्री और पुत्र को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। आज दोपहर बाद कानूनगो गुरमेल सिंह की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई।