*👉🏻 एक्टिवा पर शराब की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुख्य शराब तस्कर फरार, अवैध शराब बरामद* *👉🏻 फरार मुख्य शराब तस्कर का शहर के चर्चित हिंदू नेता से कनेक्शन, हिंदू नेता ने कहा मेरा या पार्टी का तस्कर से कोई सम्बंध नहीं* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने भार्गव कैंप इलाके से एक शराब तस्कर को एक्टिवा सहित काबू कर उसके पास से 8 पेटी अवैध शराब की बरामद की। जानकारी के मुताबिक हैड कांस्टेबल रंजीत ने पुलिस पार्टी सहित माता रानी चौक भार्गव कैंप में नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि घुल्ले की चक्की मोड़ की तरफ से एक मोना व्यक्ति एक्टिवा पर अवैध शराब की सप्लाई देने के लिए आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर उक्त एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोका जिसने एक्टिवा पर एक बैग रखा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 8 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब भार्गव कैंप के रहने वाले जीता कोहली की है, जिसे वह सप्लाई करता है। जीता कोहली घर से फरार हो चुका है। पुलिस पूछताछ में एक्टिवा सवार ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी भार्गव कैंप बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। पुलिस फरार आरोपी जीता कोहली की तलाश में छापेमारी कर रही है।
—————————-———————————-
–जीता कोहली का कनेक्शन जुड़ा है शहर के एक चर्चित हिंदू नेता से–
फरार शराब तस्कर जीता कोहली का कनेक्शन शहर के एक चर्चित हिंदू नेता के साथ है। जीता कोहली उक्त नेता की पार्टी से भी जुड़ा हुआ है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जब इस बारे में हिंदू नेता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जीता कोहली से उनका व उनकी पार्टी का कोई सम्बंध नहीं है। रही बात तस्वीरों की तो जब किसी प्रोग्राम में वह जाते हैं तो बहुत से लोग उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवा लेते हैं। ऐसे ही कोई तस्वीर जीता कोहली ने भी खिंचवाई हो, लेकिन उसके साथ मेरा या मेरी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
