*👉🏻🚌 गाड़ियों से बैटरियां चुराने वाले दो काबू, एक की तलाश*

जालंधर,29 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से गाड़ियों में से बैटरियां चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है जबकि इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई नरेंद्र मोहन पुलिस पार्टी सहित लंबा पिंड चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर से गाड़ियों में से बैटरी चुराने वाले गिरोह के सदस्य पठानकोट चौक की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई नरेंद्र मोहन ने पुलिस पार्टी सहित पठानकोट चौक नाकाबंदी कर ली। तभी बजाज चेतक स्कूटर पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसने स्कूटर के आगे दो बैटरियां रखी हुई थी और उसके साथ-साथ बाइक पर एक और व्यक्ति आ रहा था। पुलिस पार्टी ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति अपने एक और साथी के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर से बैटरियां चुराते थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के पास से 6 बैटरियां बरामद की है। जबकि उनका एक साथी फरार रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी गांव चक्क जिंदा व नरेंद्र कुमार उर्फ गग्गी पुत्र महेंद्र पाल निवासी गांव जिंदा के रूप में हुई है। जबकि इनका फरार साथी अमरदीप सिंह उर्फ पन्नू पुत्र दर्शन सिंह निवासी अमृतसर की तलाश की जा रही है।