*👉🏻 भारत में कोविड-19 मृत्यु दर अन्य देशों से कम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 26 मई 2020-(एजेंसी)-देश में मृत्यु दर अन्य देशों से कम हो गई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 60,490 मरीज स्वस्थ हो चुके है इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत में स्वस्थ होने की दर लगातार सुधर रही और वर्तमान में यह 41.61 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मृत्यु दर 15 अप्रैल के 3.3 प्रतिशत से घटकर 2.87 प्रतिशत हो गई है, जो विश्व में सबसे कम है। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 0.3 मौत हुई है, जो विश्व में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को कहा है कि वह लॉक डाउन में दी गई गाइडलाइन का पालन करें।