*👉🏻 70 पेटी अवैध शराब सहित दो तस्कर काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने 70 पेटी शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ज्योति चौक के पास शू मार्केट की बैक साइड पर एक व्यक्ति जो कि रेडियेटर रिपेयर करने का काम करता है। रेडिएटर रिपेयर की आड़ में वह शराब तस्करी का धंधा भी करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त दुकान पर छापेमारी कर जब तलाशी ली तो रेडिएटर के डिब्बों में छुपा कर रखी हुई 70 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दुकान मालिक राजविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय इंदरजीत सिंह निवासी बस्ती शेख को काबू किया है। इसी प्रकार मॉडल हाउस नजदीक माता रानी चौक पार्क वाली गली से प्लास्टिक की बोरियों में रखी हुई 10 पेटी अवैध बरामद की है। यह शराब अमित उर्फ गोपी पुत्र महेंद्रपाल निवासी आबादपुरा की थी जो कि पिछले काफी समय से अवैध शराब का धंधा कर रहा था। पुलिस ने इसे भी काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है
