*👉🏻 बेटी के घर दूध पकड़ाने जा रही 80 साल की बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते जल्लोवाल इलाके में सुबह 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। जिस कारण बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना भार्गव कैंप के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जल्लोवाल में स्थित सोकर फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया है। जिसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर करतारपुर के गांव धीरपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया है। मृतक महिला की पहचान सुरजीत कौर (80) निवासी तिलक नगर के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह सुबह अपनी बेटी के घर दूध पकड़ाने के लिए जा रही थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने पिछले टायर की चपेट में ले लिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कर रही है।


