*👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रैस बिग ब्रेकिंग* *👉🏻 ए.सी मार्किट गोली कांड में नामजद सुभाना और साहिल काबू* *👉🏻 एडीसीपी सुडरविली की स्पेशल टीम के सदस्यों ने मैक्लोडगंज से किया दोनों आरोपियों को काबू*
जालंधर,11 नवंबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-बीते दिनों रैनक बाजार में हुए गोली कांड में नामजद आरोपी सुभाना और साहिल को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीसीपी डी.सुडरविली की स्पेशल टीम के सदस्यों गुरविंदर विर्क,अमित,नितिन,रोहित को सूचना मिली थी कि ए.सी मार्किट गोली कांड में नामजद आरोपी सुभाना और साहिल मैक्लोडगंज में है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपियों को मैक्लोडगंज से काबू कर लिया और जालंधर ले आये। पुलिस जल्द ही पत्रकारवार्ता कर आरोपियों के बारे में जानकारी देगी।

