*👉🏻 हादसे में मारे गए युवक के परिजनों और समर्थकों ने लगाया जाम* *👉🏻 आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे मृतक का संस्कार*
जालंधर-थाना भार्गव कैम्प के अंतर्गत पड़ती बूटा मंडी में लोगों ने हादसे में मारे गए युवक के समर्थन और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर दरियां बिछा रोष प्रदर्शन किया।

जानकारी देते हुए मृतक युवक भारत (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी बूटा मंडी के पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने भारत को टक्कर मार दी। जिस कारण भारत गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया था। जिसकी कल मौत हो गई। मृतक शादीशुदा था जिसके दो बच्चे भी हैं। हादसे के तुरन्त बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी
लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि बल्कि आरोपी युवक के समर्थक राजीनामे का दबाव बना रहे थे। आज मृतक के परिजनों और समर्थकों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर दरियां बिछा प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी दो तीन बार ऐसे ही हादसे कर चुका है और नशा भी करता है। लोगों को उग्र होता देख थाना भार्गव कैम्प के प्रभारी जीवन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक संस्कार न करने का फैसला किया है।


