*👉🏻 अंडर ऐज वाहन चालक स्टूडेंट्स के किये चालान* *👉🏻 20 मिनट की कार्रवाई कर वापिस लौटी पुलिस*
जालंधर,21 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेशों पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अंडर ऐज वाहन चालक स्टूडेंट्स के चालान किए। थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने पार्षद वरेश मिंटू के इलाके देओल नगर में स्थित एसपी प्राइम स्कूल के बाहर अंडरऐज वाहन चालक विद्यार्थियों के चालान काटे। जानकारी देते हुए थाना भार्गव कैम्प के प्रभारी जीवन सिंह व एएसआई नारायण गौर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा के आदेशों पर एसपी प्राइम स्कूल के बाहर सुबह करीब 7 बजे नाकेबंदी करके अंडरऐज वाहन चालक स्टूडेंट्स के चालान काटे है। अंडरऐज होने के कारण चालकों के चालान कर उन्हें वार्निंग दे दी गई है। यह कारवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक चलनी थी। लेकिन थाना पुलिस महज दो-चार चालान करके चलती बनी। इस कारवाई से तो लगता है जैसे पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए ही आई थी।
