*👉🏻 एसपी प्राइम पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा निशिता भल्ला ने पंजाबी में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये, सभी सब्जेक्ट्स में लिए 93% अंक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 जून 2022-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया गया है। जिसमें लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। पहले तीन स्थानों पर भी लड़कियों ने ही कब्ज़ा जमाया है।
वहीं जालंधर के देओल नगर में स्थित एसपी प्राइम पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा निशिता भल्ला ने 500 में से 464 (93%) अंक प्राप्त किये हैं। वहीं निशिता भल्ला ने पंजाबी भाषा का मान बढ़ाते हुए 100 में से 99 अंक प्राप्त किये हैं।
निशिता भल्ला ने कहा कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल व टीचर्स ने सभी बच्चों पर पूरी मेहनत की है,जिस कारण उनके स्कूल के विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर पाए हैं। निशिता ने स्कूल की चेयरपर्सन मैडम के.अरोड़ा, प्रिंसिपल मैडम सिम्मी व सभी टीचर्स का धन्यवाद किया है जिनके कारण वह इतने अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल कर पाई है।

