*👉🏻 लौह पुरुष की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली मैराथन* *👉🏻 राठौर ग्रुप के कुछ सदस्य शार्ट कट से पहुंचे निर्धारित सीमा पर*

जालंधर,31 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर जालंधर में भाजपाइयों ने मैराथन निकाल उन्हें नमन किया।भाजपा महामंत्री राकेश राठौर व जिला प्रधान रमन पब्बी,पूर्व विधायक के.डी. भंडारी की अगुवाई में निकली गई इस मैराथन में सन्नी शर्मा,राजीव ढींगरा,विनीत धीर,परवीन हांडा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ये मैराथन पटेल चौक से शुरू होकर कपूरथला चौक,वर्कशॉप चौक से होते हुए वापिस पटेल चौक पहुंची। लेकिन इस मैराथन में भी महामंत्री के ग्रुप के कुछ सदस्यों ने शॉर्टकट का रास्ता अपनाया और बाकी कार्यकर्ताओं से अलग होकर गलियों में से निकल कर निर्धारित जगह पर पहले ही पहुंच गए। जब इस बारे में महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के घुटनों में दर्द है। इसके बाद भी वह मैराथन का हिस्सा बने और बाद में शॉर्टकट अपना कर निर्धारित जगह पर पहुंचे। लेकिन फिर भी उन्होंने लौहपुरुष को सम्मान देने के लिए इस मैराथन में भाग लिया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने गुजरात में उन की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
