*👉🏻 डीसी साहब क्या इसे कहते हैं कर्फ्यू* *👉🏻 आम दिनों की तरह सड़कों पर उतरे लोग,यही लापरवाही कोरोना चेन को करेगी मजबूत* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 22 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती बढ़ने और इस वायरस के कारण रोजाना हो रही मौतों को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाने की जिम्मेदारी जिले के हर डीसी, सीपी और एसएसपी को दी गई है। मगर वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन की तस्वीर ने ही प्रशासन के कागज़ी दावों की पोल खोल कर रख दी है। जालंधर के अति व्यस्त इलाके अवतार नगर और अंबेडकर चौक में लोगों की आवाजाही और एकत्रता देख साफ पता चलता है कि प्रशासन आदेश देने के बाद उसकी पालना करवाने के लिए कितना गंभीर है।
इन इलाकों के अलावा शहर के बूटा मंडी,शीतल नगर,किशनपुरा व तंग इलाकों में भी लोगों का आना-जाना इसी तरह जारी है। जब हैडलाइन एक्सप्रेस की टीम ने इन इलाकों में जाकर देखा तो कोई भी पुलिसकर्मी वहां पर मौजूद नहीं था जोकि आने जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ कर सके या उन पर आदेशों की उलंघना के तहत कार्रवाई कर सकें। अगर प्रशासन सिर्फ आदेश जारी कर खुद सोने में ही यकीन रखता है तो आदेश जारी ही क्यों करता है। अगर पंजाब व अपने जिले को कोरोना के कहर से बचाना है तो आदेशों को लागू करवाने के लिए सख्ती करनी होगी अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब चीन व अमरीका की तरह लोग कोरोना से संक्रमित होकर इलाज के लिए सड़कों पर पड़े होंगे। हैडलाइन एक्सप्रेस की टीम लोगों से भी अपील करती है कि वह सरकारी आदेशों की पालना करें और बिना किसी ठोस वजह से घर के बाहर न निकले। तभी हम अपने परिवार,आस-पड़ोस और सगे सम्बन्धियों को कोरोना की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

