*👉🏻 तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 23 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ते लम्मा पिंड चौक नज़दीक एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार जोकि सड़क किनारे खड़ा था को कुचल दिया। ट्रक मृतक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के बाइक नंबर पीबी 08 डीएल 8420 की आरसी के द्वारा पता करवाया तो बाइक रंजीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी नूरपुर गुलमोहर कॉलोनी के नाम पर रजिस्टर्ड निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

