*👉🏻 जेसिका लाल हत्याकांड का आरोपी मनु शर्मा 14 साल की सजा के बाद रिहा* *👉🏻 उम्र कैद की सजा हुई थी आरोपी को* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 02 जून 2020-(एच.ई)- जेसिका लाल हत्याकांड के आरोपी मनु शर्मा को 14 साल की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया है। 1999 में हुए जेसिका लाल हत्याकांड के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे आरोपी मनु शर्मा की रिहाई के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मनु शर्मा तिहाड़ जेल में 14 साल की सजा काट चुका है। मनु शर्मा की रिहाई की वजह उसका अच्छा बर्ताव बताया जा रहा है।



