*👉🏻 वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी से लूट करने वाले पांच आरोपी काबू* *👉🏻 4 लाख 1 हज़ार की नकदी, एक स्कूटरीज़ एक बाइक, 210 ग्राम नशीला पाउडर व चेक बुक बरामद*
जालंधर,25 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना शाहकोट की पुलिस ने वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी से लाखों रुपए की नगदी लूटने वाले पांच लुटेरों को काबू किया है। एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19-6-18 को मिंटू पुत्र स्वर्गीय शिवलाल निवासी आजादनगर शाहकोट ने शिकायत दी थी कि वह 14 साल से अमित इंटरप्राइजेज मलसियां ब्रांच में वेस्टर्न यूनियन का काम कर रहा है। जैसे ही वह काम निपटा कर हिसाब किताब देने के लिए शाहकोट से बस में सवार होकर मलसियां पहुंचा तो अड्डे पर उसे स्कूटी पर सवार दो युवकों ने टक्कर मार कर गिरा दिया और मारपीट कर उसका बैग छीन लिया। जिसमें 4,25000 की नकदी व चेक बुक थी। जिसकी शिकायत शाहकोट थाने में दी गई।डीएसपी शाहकोट दिलबाग सिंह ने इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और एएसआई रशपाल सिंह को जांच सौंपी। एएसआई रशपाल सिंह को सूचना मिली कि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी दाना मंडी मलसियां के पास मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने 2 लुटेरों को मौके से काबू कर लिया। जिन से पूछताछ में पता चला कि उनके तीन और साथी हैं जिन्होंने वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी से लूट की थी। आरोपियों की निशानदेही पर बाकी तीन लुटेरों को भी काबू कर लिया गया। जिनके पास से 4 लाख एक हजार की नकदी, 210 ग्राम नशीला पाउडर, एक स्कूटरी, एक बाइक, चेक बुक, पिट्ठू बैग और एक रॉड बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव कोटली गाजरा शाहकोट, राकेश कुमार उर्फ केशा पुत्र तिलकराज निवासी शाहकोट, बलविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र अजीत सिंह निवासी ढिलवां कपूरथला, हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी शाहकोट, गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र केवल सिंह निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।


