बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर बीजेपी नेता के काफिले को निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में कई जवानों के शहीद होने की खबर है। बता दें कि दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के अंदर आता है।
