*👉🏻 लोगों की सुरक्षा को दरकिनार कर चालान काटने में व्यस्त पुलिस,बढ़ने लगी चोरी और लूट की घटनाएं-राजेश रिंकू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 07 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- लोगों की सुरक्षा को दरकिनार कर पुलिस चालान काटने में व्यस्त हो चुकी है। हैडलाइन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए यह बातें शिवसेना समाजवादी नॉर्थ इंडिया के सीनियर उपप्रधान राजेश रिंकू ने कही। रिंकू ने कहा कि पुलिस का ध्यान अब सिर्फ मास्क ना पहनने वाले और डिजास्टर मैनेजमेंट की गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों की तरफ ही है। जिसका फायदा चोर लुटेरे उठा रहे हैं। क्योंकि लॉक डाउन में ढील देने का नतीजा यह हो रहा है कि शहरी और देहाती क्षेत्र में चोरी, छीना-झपटी की वारदातें बढ़ने लगी है। देहात क्षेत्र में पिछले 50 दिनों में कई चोरी की घटनाएं सामने आई है और इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में भी छीना झपटी की वारदातें अखबारों की सुर्खियां बन चुकी है। लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने की बजाय नाकों पर चालान काटने में व्यस्त हो चुकी है।
राजेश रिंकू ने डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मांग की है कि पुलिस पहले से ही तंगी की मार झेल रहे आम लोगों के चालान काटने की ओर ध्यान छोड़कर अपराधी और शरारती तत्वों की तरफ ध्यान करें ताकि पहले से ही आर्थिक तंगी में से गुजर रहे लोगों का और नुकसान ना हो सके। राजेश रिंकू ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाए, ना कि आम जनता के चालान काट कर उन्हें और आर्थिक कमजोर करे। रिंकू ने कहा कि लोग पुलिस के इस रवैये से परेशान हो चुके हैं। इसलिए पुलिस को चाहिए कि वह लोगों की नज़र में अपनी छवि सुधारने की तरफ ध्यान दें न कि उनके विरोध का कारण बनें।