*👉🏻 पंजाब सरकार तीन महीने के लिए घरेलू, व्यापारी और उद्योगपतियों के बिजली,पानी के बिल तथा सभी स्कूलों की फीसें माफ करे- अनिल सच्चर* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 29 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों तथा लोगों को दी जाने वाली सहायता पर अपनी संतुष्टि जताते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों से आम जनता को बहुत लाभ हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। जिस प्रकार केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर पंजाब सरकार भी कार्य करे तो लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आ सकती।
केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के तहत लोगों को तीन-तीन महीने के सिलेंडर, राशन इत्यादि देने की घोषणा की है, उससे निचले स्तर के लोगों की परेशानियां बहुत कम हो गई है। जिससे वे लोग इस कर्फ्यू को सफल बनाएंगे और कोरोना जैसी बीमारी को देश से खत्म करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरिंदर सिंह से मैं अपील करता हूं कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए घोषणाएं की हैं उसी प्रकार पंजाब सरकार भी घरेलू, व्यापारी और उद्योगपति वर्ग के लिए भी तीन-तीन महीने के बिजली के बिल पानी के बिल आदि माफ करने की घोषणा करें ताकि उन लोगों को भी इस कठिन समय में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि यह समय स्कूलों में नए सेशन की फीस जमा करवाने का भी है। जिस प्रकार के हालात इस समय पंजाब में चल रहे हैं उसके अनुसार पंजाब सरकार को सभी स्कूलों को तीन-तीन महीने की फीस ना लेने के निर्देश जारी करने चाहिए, ताकि आम लोगों पर बोझ भी ना पड़े और उनके बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहे।