*👉🏻 पचास दिन में पांचवीं चोरी, सभी चोरियां शराब ठेकों पर, लाखों रुपये की शराब व नकदी चुरा चुके हैं चोर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
भोगपुर, 07 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- लॉक डाउन/कर्फ्यू में ढील का नतीजा यह सामने आ रहा है कि अब शहरी और देहाती क्षेत्र में चोरी, छीना झपटी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। भोगपुर की चौकी पचरंगा के अंतर्गत आते क्षेत्र में शराब के ठेकों पर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जालंधर देहाती क्षेत्र के शराब ठेकेदार के ग्रुप इंचार्ज करण शर्मा ने बताया कि पिछले 2 महीनों में पांच शराब के ठेकों पर चोरी हो चुकी है। चोर लाखों रुपए की शराब व नकदी चुराकर ले जा चुके हैं। करण शर्मा ने बताया की काला बकरा ग्रुप में 50 दिन में पांच बार चोरी हुई है। पहली घटना बलागेट, दूसरी निजामदीपुर, तीसरी गरीबकस, चौथी रानी बटी और पांचवी चोरी काला बकरा में हुई है। काला बकरा में हुई चोरी की घटना साथ ही स्थित गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
उक्त ठेके भोगपुर की पचरंगा चौकी के अंतर्गत आते हैं। जिसके बारे में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है लेकिन इन सभी घटनाओं को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका। वहीं करतारपुर के शराब ठेकेदार ने घोषणा की है कि जो कोई भी इन चोरों के बारे में सूचना देगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। चोरी की इन घटनाओं के कारण शराब ठेकेदारों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। उन्होंने एसएसपी देहाती से मांग की है कि चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ा जाए।