*👉🏻 दीनानाथ कुलचे वाले पर सेहत विभाग की छापेमारी* *👉🏻 छापेमारी के कारण दीनानाथ कुलचे वाले का बदला नज़ारा*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)डीएवी कॉलेज के पास मशहूर दीनानाथ कुलचे वाले पर सेहत विभाग ने छापेमारी की।
कुछ दिन पहले दीनानाथ की उस जगह को दिखाया गया था जहां पर वह कुलचे तैयार करता है जोकि गन्दगी से भरी हुई थी। खबर लगने के बाद दीनानाथ ने जगह का तो सुधार कर लिया था। लेकिन सेहत विभाग ने उसके सामान के सैंपल नहीं भरे थे। जब मीडिया कर्मियों ने हेल्थ डायरेक्टर डॉ. राजीव भल्ला के ध्यान में ये पूरा मामला लाया तो उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को दीनानाथ कुलचे वाले के सामान के सैंपल भरने के निर्देश दिए थे। आज सेहत विभाग के डीएचओ बलविंदर कुमार व मैडम भगत की अगुवाई में टीम ने दीनानाथ कुलचे वाले कि रसोई और रेहड़ी पर छापेमारी कि और उसके सामान के सैंपल भरे। अब देखना ये है कि दीनानाथ की रसोई का नज़ारा बदल लेने से उसके सामान की स्वच्छता व शुद्धता बरकरार रहती है या नहीं।


