*👉🏻 मामला मकसूदां थाना में बम धमाकों का,सीएम तक पहुंची धमाकों की गूंज* *👉🏻 आईजी जांच करने पहुंचे मकसूदां थाना*
जालंधर,15 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-मकसूदां थाना में बीती रात हुए चार बम धमाकों की गूंज सीएम तक पहुंच गई है। जिसके बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आज सुबह ही आईजी नौनिहाल सिंह मकसूदां थाना पहुंचे और काफी देर तक थाना व उसके आस पास जांच करते रहे। उनके साथ पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा,एसएसपी नवजोत सिंह माहल,एसपी परमिंदर सिंह भंडाल,डीएसपी गुरमीत सिंह,डीएसपी दिग्विजय कपिल व अन्य अधिकारी भी थे। थाने के बाहर और अंदर पुलिसकर्मी तैनात थे। दिल्ली से जांच एजेंसियां दोपहर 12 बजे तक मकसूदां थाना में पहुंच सकती है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात मकसूदां थाना में किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चार बम फैंके गए थे। जिनमें थाना प्रभारी सहित एक कांस्टेबल घायल हो था। जिसके बाद डीजीपी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।



