*👉🏻 कार में अवैध शराब ले जाते दो काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने 48 बोतल अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि एएसआई गुरदीप चंद पुलिस पार्टी सहित थमईया पार्क टी-प्वाइंट मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी पुलिस पार्टी ने एक कार पोलो रंग ग्रे नंबर पीबी-08-सीटी- 7979 को रोका जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम चरणजीत सिंह उर्फ लवी पुत्र जरनैल सिंह निवासी दकोहा नजदीक गुलाटी करियाना स्टोर और पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सतविंदर सिंह उर्फ सत्तू पुत्र बस्सन सिंह निवासी पिंड धालीवाल कादिया थाना लाबंड़ा जिला जालंधर बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 48 बोतल शराब ( तीन पेटी रॉयल स्टैग, एक पेटी पंजाब कैश व्हिस्की) की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

