*👉🏻 बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए जत्था रवाना*
जालंधर,11 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-श्री शिव रसिक मंडल जालंधर द्वारा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर जीटी रोड जालंधर से तीन टेंपो ट्रैवलर भरकर शिव भक्तों का कारवां उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे को सोमा रानी (झाई जी) ने अपना आशीर्वाद देकर रवाना किया। यह जत्था केदारनाथ धाम बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के साथ साथ श्री शिव रसिक मंडल जालंधर द्वारा सोनप्रयाग में लगाए गए लंगर में भी सेवा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेगा। इस जत्थे की अगुवाई संजीव जोशी व जतिंदर
कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस जत्थे में जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को आने जाने व जहां तक हो सके रहने व खाने की व्यवस्था भी मंडल द्वारा करवाई जाएगी। यह यात्रा 1 सप्ताह की होगी। इस जत्थे में पवन कुमार, रिंकू सरना, सचिन, सुभाष कुमार व टिंकू पंडित के इलावा महिलाएं भी शामिल हैं।
