*👉🏻 शनिवार-रविवार दुकानें खुलने को लेकर असमंजस हुआ खत्म* *👉🏻 शनिवार सुबह 9 से शाम 5 तक खुलेंगी दुकानें, रविवार रहेगा सम्पूर्ण लॉक-डाउन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर और जानिए विस्तार में क्या खुलेगा क्या नहीं सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 जून 2020-(एच.ई)-पंजाब में शनिवार और रविवार को दुकानें खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसे अब मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी नोटिफिकेशन ने स्पष्ट कर दिया है। नए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार शनिवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक दुकानें खुल सकती हैं। रविवार को जरूरी सेवाओं की दुकानों के इलावा बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी।
जबकि औद्योगिक इकाइयां सातों दिन खुल सकती है। इसके इलावा शराब के ठेके भी सातों दिन निर्धारित समय अनुसार खुलेंगे। शादी समारोह में 50 से ज्यादा व्यक्तियों की शमूलियत नहीं करनी होगी। उनके लिए भी e-pass अनिवार्य होगा। होटल और रेस्टोरेंट रात 8:00 बजे तक टेकअवे और होम डिलीवरी की सुविधा दे सकते हैं। इसके इलावा डीजीपी पंजाब को इन गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और अगर कोई दुकानदार इनकी उल्लंघना करता है तो उस पर मोटा जुर्माना करने का प्रावधान भी होगा।
