*👉🏻 यूनाइटेड मीडिया क्लब ने करवाया होली मिलन समारोह* *👉🏻 42 स्कूली बच्चों की भरी गई पूरे साल की फ़ीस, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 मार्च 2022-(प्रदीप भल्ला)- यूनाइटेड मीडिया क्लब की तरफ से होली मिलन समारोह करवाया गया। होटल स्काईलार्क में करवाए गए समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब पोर्टल्स के पत्रकार शामिल हुए।
इस समारोह में 42 स्कूली बच्चों की वित्तीय सहायता की गई जो स्कूल की फीस जमा करवाने में भी समर्थ नहीं थे। इन स्कूली बच्चों की पूरे साल की फीस यूनाइटेड मीडिया क्लब द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल को चेक के रूप में दी गई।
यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी, राजेश शर्मा (टिंकू पंडित), मदन भारद्वाज, सुनील रुद्रा, अश्वनी खुराना ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी सदस्यों ने फूलों से होली खेली और डीजे की धुनों पर जमकर डांस कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब द्वारा आने वाले दिनों में और भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

