*👉🏻 देहात पुलिस ने सौ लीटर शराब, 6 हज़ार लीटर लाहन, 25 तिरपाल, 3 पतीले व दो ड्रम किये जब्त, आरोपी फरार*

जालंधर,28 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात क्षेत्र के थाना शाहकोट की पुलिस ने छापेमारी कर 100 लीटर अवैध शराब, 6 हज़ार लीटर लाहन व अन्य सामान ज़ब्त किया है जबकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि
थाना शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर पवित्र सिंह को सूचना मिली थी कि सतलुज दरिया के नजदीक गांव रामपुर में कुछ लोग अवैध रूप से शराब तैयार कर बेचने का कारोबार करते हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पवित्र सिंह व एएसआई गुरमेज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर मौके से 100 लीटर शराब, 6000 लीटर लाहन, 25 तिरपालें, तीन पतीले व 2 ड्रम बरामद किए हैं। जबकि छापेमारी की सूचना मिलने पर आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। थाना शाहकोट की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

