*👉🏻 अफीम सहित एक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 जून 2021-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने 250 ग्राम अफीम सहित एक तस्कर को काबू किया है जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी एसआई गगनदीप सेखों ने बताया कि 20 जून को एएसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित व्हाइट डायमंड पैलेस वाली रोड पर गश्त पर थे। तभी उन्होंने एक व्यक्ति को देखा जो पैदल आ रहा था और उसके हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था।
पुलिस पार्टी को देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। तभी पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर उसके हाथ में पकड़े हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र रुलिया सिंह निवासी गांव फूलपुर थाना सदर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नरेंद्र सिंह पुत्र मंगाराम निवासी कादिया वाली से अफीम लाकर आगे अपने ग्राहकों को बेचता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है और साथ ही नरेंद्र सिंह को इस केस में नामजद किया गया है।

