*👉🏻 सभी ब्राह्मण सभाओं को एक मंच पर लाया जाएगा- श्रीकंठ जज* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 03 मार्च 2022-(प्रदीप भल्ला)- ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट और ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की संयुक्त बैठक आज जालंधर में हुई।
इस बैठक में सभी ब्राह्मण सभाओं को एक मंच पर इकट्ठा करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में पंजाब के ब्राह्मण नेता श्री कंठ जज, प्रदीप मैनन, आरके लूमास, रमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदीप मैनन और श्रीकंठ जज की उपस्थिति में एक कमेटी बनाई गई जो सभी ब्राह्मण सभा से मिलकर उनके साथ तालमेल बिठाकर उन्हें एक मंच पर लाएगी।
जालंधर पहुंचने पर ऑल इंडिया ब्राहमण फेडरेशन के प्रधान प्रदीप ज्योति, ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के प्रधान महंत श्री स्वरूप बिहारी शरण, ऑल इंडिया ब्राहमण फ्रंट के महासचिव पदम प्रकाश का स्वागत किया और सिरोपा पहनाकर सभी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नन्हा लाल, योगेश शर्मा, हरीश शर्मा, किशोर शर्मा, मुनीश शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा सहित बड़ी गिनती में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
