*👉🏻 त्यौहारों के मद्देनजर थाना तीन की पुलिस ने रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों की चेकिंग की* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- फेस्टिवल सीजन के चलते जिला पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। लोगों की सुरक्षा और लोग त्यौहारों को शांति और खुशी से मना सकें इसके लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसी कड़ी में आज एसीपी नार्थ जसविंदर सिंह खैहरा और थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों की चेकिंग की। इस बारे में बताते हुए इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सोढल मंदिर व देवी तालाब मंदिर में जाकर सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामान की अच्छी तरह से जांच की और संदिग्ध लग रहे लोगों के शिनाख्ती कार्ड भी चेक किए गए। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने कहा कि फेस्टिवल सीजन के चलते पुलिस पूरी तरह से सतर्क है ताकि लोग अपने परिवार के साथ खुशी से त्यौहारों का आनंद ले सकें।
