*👉🏻 गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को जालंधर पुलिस ने लिया रिमांड पर*

जालंधर,12 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को जालंधर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना सदर की पुलिस ने जंडियाला में मनी चेंजर के साथ हुई लूट के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जालंधर अदालत में पेश किया। माननीय अदालत से पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

