कुलवंत सिंह हीर को किया गया पीेएपी की 27वीं बटालियन का कमाडेंट नियुक्त

जालंधर। सीनियर पीपीएस अधिकारी कुलवंत सिंह हीर को पंजाब सरकार ने पीेएपी की 27वीं बटालियन का कमाडेंट नियुक्त किया है। हीर ने विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। हीर जालंधर, पठानकोट व बटाला समेत कई जिलों में अहम पदों पर रह चुके हैं। जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने कुलवंत सिंह हीर जालंधर से संबंधित हैं। हीर ने लंबे समय तक ट्रैफिक पर खासी रिसर्च की हुयी है और उनके कंधों पर ट्रैफिक का कार्यभार भी रह चुका है। हीर के पदभार संभालने पर उनकी बटालियन की तरफ से उनको सलामी दी गयी।

